फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाय-समोसा अब 15 में...चाट 30 रुपये की

Tue, 05 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा होने के बाद दुकानदारों ने चाय, समोसा और चाट की कीमतें बढ़ा दी है। लागत बढ़ने का तर्क देकर कई दुकानदारों ने सोमवार से पांच से 10 रुपये दाम बढ़ाए हैं। छोटी दुकानों और ठेले पर चाय और समोसा 10 के बजाय 15 रुपये और चाट 20 की जगह 30 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी बड़े रेस्टोरेंट पर कीमतें नहीं बढ़ी हैं लेकिन एक-दो दिन में बढ़ाने पर मंथन चल रहा है। बेतियाहाता में चाय-समोसा बनाने वाले दुकानदार मुन्ना ने बताया कि गैस के दाम बढ़ने से लागत निकालना मुश्किल हो गया है। इसलिए दाम बढ़ाना मजबूरी है। वहीं चटोरी गली में ठेला लगाने वाले प्रदीप ने कहा कि तेल की कीमतें भी बढ़ गई हैं, ऊपर से रसोई गैस महंगी है, ऐसे में किसी तरह धंधा चलाया जा रहा है।
ग्राहक अमित ने बताया कि पहले कम पैसों में पेट भर जाता था लेकिन अब छोटी-छोटी चीजें भी महंगी हो गई हैं। वहीं ग्राहक रवि ने कहा कि रोजाना चाय-नाश्ता करना अब महंगा पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें