फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: दुकानदार भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस कर रही जांच

Sat, 13 Aug 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कि बिहार से आए श्रद्धालुओं में से एक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो दुकानदारों के गर्दन पर चोट आई है। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के तरकुलहा मेला परिसर में शुक्रवार शाम दुकान पर मोलभाव को लेकर दुकानदार भाइयों से विवाद हो गया। आरोप है कि बिहार से आए श्रद्धालुओं में से एक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो दुकानदारों के गर्दन पर चोट आई है। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 मारपीट में झंगहा के राजी जगदीशपुर निवासी राकेश मौर्या (30) और उनके भाई दीनानाथ (26) को चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, राकेश मौर्या की मेला परिसर में किराने की दुकान है। यहां पर बिहार से आए श्रद्धालुओं ने कुछ सामान खरीदा था। उसके दाम को लेकर मोलभाव करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान एक श्रद्धालु ने धारदार हथियार से राकेश के गले पर हमला कर दिया। यह देख छोटा भाई दीनानाथ बचाने के लिए दौड़ा तो उस पर भी हमला किया गया। राकेश के गर्दन में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें