फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान चलाते मिले कोरोना संक्रमित, पांच दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान चलाते मिले कोरोना संक्रमित, पांच दुकानें सील
विज्ञापन

पिपराइच (गोरखपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ कोरोना संक्रमित दुकानदार दुकान खोले हुए थे। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम सदर विपिन कुमार ने दुकानदारों पर नाराजगी जताते हुए पांच दुकानों को सील करवा दिया। साथ ही थानेदार को इन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बता दें कि इस समय पिपराइच इलाके में 32 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से आधा दर्जन दुकानदार हैं। इन दुकानदारों की रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने इन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया था। इनमें से कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना करते हुए दुकान खोलकर बैठ गए। शुक्रवार को इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में दुकानों को सील करवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन रहने के बजाय बेवजह इलाके में घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। राजस्व निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि जांच के दौरान कुछ दुकानों में दुकानदारों और ग्राहकों ने मास्क नहीं लगाया था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। कुछ दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं मिले। इन सभी दुकानों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रभारी एसडीएम सदर ने बताया कि कोरोना संक्रमित दुकानदारों द्वारा दुकान चलाने के मामले में उनके खिलाफ कोविड-19 एक्ट और देशद्रोह जैसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है। इसके अलावा ईओ, सीएचसी प्रभारी तथा थानाध्यक्ष पिपराइच को निर्देश दिया गया है कि फिर से सभी दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनएल कुशवाहा ने बताया कि पिपराइच नगर में दो सप्ताह के भीतर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कस्बे के लोग जांच करवाने से कतरा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज ने बताया कि कस्बे में लॉकडाउन लगाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव को किया सील
पिपराइच। क्षेत्र के ग्राम सभा बनरही में शुक्रवार को एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम सदर विपिन कुमार ने गांव को हाट स्पाट घोषित कर हुए सील करा दिया। सीएचसी पिपराइच के लैब टेक्नीशियन आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएचसी पिपराइच में कोविड जांच में बनरही निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक एनएल कुशवाहा ने पूरे परिवार की जांच कराने को कहा। जांच में परिवार के 17 सदस्यों में से 11 संक्रमित मिले। इसमें चार पुरुष, चार बच्चे तथा तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें