फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी करने वाला शोहदा गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महराजगंज जिले की नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा गुलरिहा इलाके में करती है कोचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके में कोचिंग पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोप है कि एक सप्ताह से शोहदा छात्रा का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था। यही नहीं, रास्ते में रोककर छात्रा को जबरदस्ती मोबाइल फोन देने का भी शोहदे ने प्रयास किया। इसकी शिकायत छात्रा के भाई ने शोहदे के घर जाकर की, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा साइकिल से प्रतिदिन सुबह गुलरिहा इलाके के जैनपुर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि गुलरिहा के जंगल सखनी टोला रोहुआ निवासी अरविंद और हरिहर एक सप्ताह से आए दिन छात्रा की साइकिल रोककर छेड़खानी करते हैं। सोमवार सुबह भाई अपनी बहन को लेकर कोचिंग के लिए निकला तो रास्ते में आरोपी, छात्रा के भाई को आते देख भाग निकला। गुलरिहा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट, धमकी और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें