फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखा दुबे मर्डर : विवेचक बीमार, दो सरकारी गवाहों की कराई जाएगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में वर्ष 2011 में घटी थी घटना, कैंट थाने में दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

- कैंट इलाके की रहने वाली शिखा और उसके प्रेमी दीपू और ट्रांसपोर्ट कारोबारी पर हत्या का आरोप

गोरखपुर। इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में वर्ष 2011 में हुई चर्चित शिखा दुबे हत्या कांड केस की सुनवाई 21 अप्रैल को होनी है। इसमें घटना की विवेचना करने वाले अश्वनी सिन्हा की गवाही होनी है। गुड़गांव में वह अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इस वजह से आने वाली तारीख पर भी उनका आना संभव नहीं है। ऐसे में इस केस में मोहद्दीपुर व झंगहा के दो सरकारी गवाहों को नोटिस भेजकर गवाही के लिए बुलाया गया है।

कैंट थाने के पैरोकार के मुताबिक, सिविल कोर्ट में एडीजे-02 में यह केस चल रहा है। मुख्य गवाह के रूप में विवेचक की गवाही होनी है। लेकिन वह गंभीर बीमारी का इलाज गुड़गांव में करा रहे हैं, इसलिए करीब छह माह से गवाही की तारीख टलती जा रही है। सोनभद्र की पूजा की हत्या के आरोप में शिखा दुबे, उसके प्रेमी दीपू और ट्रांसपोर्ट कारोबारी सुग्रीव को पुलिस ने आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


विवेचक अश्वनी सिन्हा ने बातचीत में बताया कि गुड़गांव में कैंसर बीमारी की दवा करा रहा हूं। बीमारी की वजह से बोलने में परेशानी होती है। बताया कि इस केस का पर्दाफाश करने के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की थी। मेरी भी इच्छा है कि घटना का पर्दाफाश करने के बाद इसे अंजाम तक पहुंचाकर आरोपियों को सजा दिलवाउं।
विज्ञापन




शिखा की नहीं पूजा की हुई थी हत्या
घटना 11 जून 2011 की है। सिंघड़िया में एक युवती का शव मिला था। उसकी कद-काठी और उम्र से पता चला कि वह इंजीनियरिंग कॉलेज के कमलेशपुरम कॉलोनी इलाके से लापता युवती शिखा दुबे है। उसके पिता को बुलाया गया। रिश्तेदार भी जुटे, सबने माना कि शव शिखा दुबे का ही है। पिता रामप्रकाश दुबे ने पड़ोसी दीपू पर बेटी की हत्या की आशंका जताई और केस दर्ज करा दिया। साथ ही महिला के शव को बेटी समझ कर अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस जांच शुरू हुई तो पता चला कि दीपू भी घर से लापता है। छानबीन करने पर पुलिस को खबर मिली कि आरोपी दीपू, सोनभद्र में है। ढूंढते हुए पुलिस टीम सोनभद्र पहुंची वहां दीपू के साथ ही शिखा भी मिली। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर गोरखपुर लेकर आई। दोनों से पूछताछ में पता चला कि शव सोनभद्र की पूजा (25) का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें