फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शालीमार-बढ़नी छठ स्पेशल से राह होगी आसान, रास्ता बदलकर चलेगी गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस

Sat, 15 Oct 2022 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 15 एवं 19 अक्तूबर को 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने 08117/08118 शालीमार-बढ़नी-शालीमार छठ स्पेशल ट्रेन को एक फेरे के लिए चलाने का निर्णय लिया है। शालीमार-बढ़नी स्पेशल 27 अक्तूबर को शालीमार से शाम 7.55 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 7.45 बजे छूटकर बढ़नी रात दस बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी की यात्रा में यह ट्रेन 29 अक्तूबर को बढ़नी से सुबह आठ बजे चलेगी और गोरखपुर से 10.45 बजे छूटकर दूसरे दिन शालीमार सुबह दस बजे पहुंचेगी।

रास्ता बदलकर चलेगी गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस   
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत रसड़ा-चिलकहर-फेफना खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 15 एवं 19 अक्तूबर को 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि, गोरखपुर से 15 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस 60 मिनट री-शेड्यूल करके चलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें