फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर थाना प्रभारी और कौवाबाग चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दरोगा-दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे अस्पताल के पास युवती के साथ सरेराह मारपीट के मामले में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार देर रात कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह और काैवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइनहाजिर और दरोगा अभिषेक कुमार सिंह, सिपाही राज मंगल सिंह, अविनाश यादव को निलंबित कर दिया। होमगार्ड हरिचरन राय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, एसएसपी ने निरीक्षक जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। अब तक एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नौ जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे रेलवे अस्पताल के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ था। रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से अस्पताल जा रही थी। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार और काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने उसे घेर लिया और थप्पड़, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवती बचने के लिए इधर-उधर भागती रही और मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे।
विज्ञापन

करीब 2.31 मिनट के वायरल वीडियो में 10 से 15 लोग घटनास्थल पर नजर आए हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो में युवती के पिता उसे बचाने का प्रयास करते दिखाई दिए लेकिन हमलावर उनकी भी नहीं सुने। इस दौरान कार में तोड़फोड़ की गई और शीशा तोड़ने के बाद एक युवक कार के अंदर सामान भी खंगालता दिखाई दे रहा है।

शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठे। समीक्षा के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर गंभीर लापरवाही पाई और तत्काल कार्रवाई की। साथ ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
इस मामले में शाहपुर पुलिस युवती की तहरीर पर हत्या की कोशिश, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। पुलिस मोहनापुर निवासी राज निषाद को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। भागे आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें