फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामजानकी नगर में महिला के गले से चेन लूटने की कोशिश

Thu, 19 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में सोमवार अपराह्न दुकान से सामान लेकर लौट रही महिला के गले से चेन लूटने लूटने की कोशिश बदमाश ने की। इस दौरान छीना-झपटी में महिला की गले में गंभीर चोटें आई है। पीड़िता के बेटे नितेश चौरसिया की तहरीर पर मंगलवार रात शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर पश्चिम स्थित रामजानकी नगर निवासी परी चौरसिया सोमवार को दिन में करीब तीन बजे मोहल्ले की किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं। वह जैसे ही अपने मकान के गेट के पास पहुंचीं, पीछे से आए बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने की कोशिश की। अचानक हमले से घबराई महिला ने साहस दिखाते हुए चेन पकड़ ली और छीना-झपटी के बीच शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग व आसपास के निवासी मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख बदमाश मोहल्ले की गलियों से भाग निकला।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला के बेटे नितेश चौरसिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें