सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 17 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 3065 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 2768 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इनमें से 33 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। 266 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 31 लोगों की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक पांच संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें चकमंजरी गांव में तीन और बदरिया में दो संक्रमित मिले।
खुनियांव ब्लॉक के कुसमाही गांव में दो और कुसमी, गोरडीह धोबहा में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के चरथरी गांव में चार संक्रमित पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक के स्टेटिक बूथ एक और जमुनी गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक कडजा गांव में दो संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 17 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।