फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना: गोरखपुर में 18 करोड़ रुपये से बनेंगे सात नए बिजली घर, जानिए कब शुरू होगा इसका काम

Mon, 23 Aug 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रिवैंप्ड योजना के तहत डेढ़ से दो माह में शुरू होगा बिजली घर बनना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत शहरी इलाके में सात नए बिजली घर बनाया जाना प्रस्तावित हुए हैं। ये 17.18 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जाएंगे। एमडी पूर्वांचल के निर्देश पर अभियंताओं ने सर्वे कर तिवारीपुर, नंदानगर, लहसड़ी, नौसड़, तारामंडल न्यू, शाहपुर और लालडिग्गी न्यू में बिजली घर बनाने का प्रस्ताव दिया है।  अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि इस पंचवर्षीय योजना में बहुत से कामों का प्रस्ताव बनाया गया है। केंद्र सरकार की इस योजना को अगले डेढ़ से दो माह में शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


छह नए बिजली घरों में 10-10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे, जबकि तिवारीपुर बिजली घर की क्षमता 20 एमवीए होगी। दरअसल, निर्देशक कार्मिक शेष बघेल ने पिछले दिनों में गोरखपुर के दौरे पर रिवैंप्ड योजना की तैयारी करने के लिए अभियंताओं के निर्देशित किया था। इसके पीछे मंशा थी कि उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली दी जा सके। इसी के बाद अभियंताओं ने अलग-अलग इलाकों में सर्वे कर शहरी व ग्रामीण इलाके की फाइल तैयार की है। इसे एमडी पूर्वांचल के पास स्वीकृत होने के लिए भेज दिया गया है। आते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ये काम होंगे
प्रस्तावित सबस्टेशन : 7
लागत करीब: 17.80 करोड़
कुल क्षमता (सभी बिजली घरों में ट्रांसफार्मरों की)- 80 एमवीए
33 केवी लाइन - 36.8 किमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें