फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले सात नए कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की हुई मौत

Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • कसया वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला भी पॉजिटिव, वृद्धाश्रम सील
  • जिले में 35 एक्टिव केस, 35 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले के सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मौत हो गई। मृत युवक की पत्नी भी पॉजिटिव है।

विज्ञापन


इसके अलावा कसया वृद्धाश्रम में रह रही दुदही क्षेत्र की 65 वर्षीया महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। लिहाजा वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 73 हो चुकी है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दिन में आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रात में नौ बजे के बाद आई 127 लोगों की रिपोर्ट में भी सात लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

अब तक तीन संक्रमितों की हो चुकी है मौत

इसमें हाटा ब्लॉक के सिकटा पिपरैचा की 60 वर्षीया महिला, मोतीचक ब्लॉक के मठिया निवासी 39 वर्षीय युवक व उसकी 37 वर्षीया पत्नी, कसया ब्लॉक के सपहा का 32 वर्षीय युवक, सुकरौली ब्लाक के भिस्वा मठवाल गिरी गांव का 31 वर्षीय युवक, दुदही ब्लॉक के चाफ की 28 वर्षीया महिला व सरिसवा गांव की 65 वर्षीया महिला के नाम शामिल हैं।

सरिसवा गांव की यह 65 वर्षीया महिला कसया कस्बे के गोरखपुर रोड स्थित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित वृद्धाश्रम में रह रही थी। इसमें से मोतीचक ब्लॉक के मठिया उर्फ अकटहा निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 73 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो मरीज भर्ती हैं जबकि लक्ष्मीपुर एल वन अटैच्ड अस्पताल में 32 लोगों का इलाज चल रहा है। एक मरीज का इलाज नोएडा में हो रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें