फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डेंगू के सात मरीज मिले, संख्या हुई 35, अब मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

Tue, 11 Oct 2022 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू के मिल रहे मरीजों के घरों के लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। सभी की किट से जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस माह पहली बार एक दिन में सात डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में पांच नगर निगम क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि, दो ग्रामीण इलाकों के निवासी हैं। मरीजों में पांच युवक और एक आठ वर्ष का बालक व युवती शामिल हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है। उधर, जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, वहां मलेरिया विभाग अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों में बंसतपुर इलाके का रहने वाला आठ वर्षीय बालक शामिल है। बुखार होने पर एलाइजा जांच कराने पर उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मेवातीपुर का 54 वर्षीय एक व्यक्ति, शेषपुर का 35 वर्षीय युवक, नौसड़ का 30 वर्षीय युवक और गीताप्रेस क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।  

कौड़ीराम में 31 वर्षीय युवक और पिपरौली के साथीपार में 18 वर्षीय युवक भी डेंगू पीड़ित मिला है। इन मरीजों में किसी को भर्ती करने की जरूरत अब तक नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कराई जाएगी स्क्रीनिंग

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू के मिल रहे मरीजों के घरों के लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। सभी की किट से जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार किट उपलब्ध कराई गई है।

डेंगू के लिए जिला अस्पताल में 25 बेड और सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित
डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बेडों की संख्या बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में 10 बेड की जगह अब 25 बेड कर दिया गया है। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 बेड और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर पांच-पांच बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

इसके बाद से सीएचसी पर कुल बेडों की संख्या 105 हो गई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले 10 बेड बनाए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 25 बेड कर दिया गया है। सोमवार को सभी बेडों पर मच्छरदानी लगा दी गई। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स का स्टाक पर्याप्त रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें