फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में सात पक्षियों की रिपोर्ट आई एआईवी पॉजिटिव, बढ़ाई गई पोल्ट्री फार्म की निगरानी

Sat, 23 Jan 2021 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच एक और हैरान करने वाली खबर आई है। जिले के सात पक्षियों की मौत एआईवी (एवियन इंफ्लुएंजा वायरस) के चलते हो गई है। यह भी बर्ड फ्लू के समान ही खतरनाक और संक्रामक बीमारी है जो पक्षियों के माध्यम से इंसानों में फैलता है।
विज्ञापन


बीते दिनों पशुपालन विभाग ने जिले के अलग-अलग जगहों पर मृत पाए गए पक्षियों के 80 सैंपल इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली भेजा था। इनमें छह कौआ व एक बगुला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दस दिन पूर्व बरहज स्थित पैना टैक्सी स्टैंड के पास बगीचे में तीन कौआ मृत मिले थे। आठ दिन पहले भटनी के खजूरी करौता गांव में बगुला मृत मिला था। 18 जनवरी को केसरपुर गांव में युकेलिप्टस के बगीचे में तीन कौआ मृत मिले थे।
विज्ञापन


स्थानीय पशु चिकित्सकों ने प्रत्येक पक्षियों के नाक व गूदाद्वार के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए बरेली भेजा था। राहत की बात यह है कि पोल्ट्री फॉर्म से भेजे गए करीब 70 सैंपल में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

जिले में संक्रमित मिले पक्षियों से संक्रमण की संभावना को देखते हुए पशुपालन विभाग मुस्तैद है। पोल्ट्री फॉर्म से लगायत विभिन्न पक्षी आश्रयों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीवीओ विकास साठे ने कहा कि इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली को भेजे गए 80 सैंपल में सात पक्षियों की रिपोर्ट एआईवी पॉजिटिव आई है। यह बर्ड फ्लू के समान संक्रामक बीमारी है। जो पक्षियों के माध्यम से इंसानों में फैलता है। मुर्गियों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें