फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन कराएं सेवामित्र एप पर रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऑनलाइन कराएं सेवामित्र एप पर रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संकट के बीच दूसरे राज्यों और जिलों से लौटे प्रवासी मजदूर और स्किल्ड बेरोजगार सेवा मित्र एप पर अब ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें दूर दराज के इलाकों से सेवा योजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। sewayojan.up.nic.in पर लॉगइन कर वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जून में लांच हुई इस सेवा के तहत जिले में अब तक 1,00,512 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कराने वाले बढ़ई, बिजली, मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत 61 प्रकार के कामों से जुड़े कामगारों को जरूरत के मुताबिक बुला सकेगा। एप पर क्षेत्रवार हर जिले के कुशल श्रमिकों का ब्यौरा उपलब्ध है। प्रवासी मजदूरों या स्किल्ड युवाओं को घर बैठे रोजगार हासिल करने के लिए इस एप पर पंजीकरण कराना होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के मुताबिक सरकारी विभागों के द्वारा भी काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर पंजीकरण कराने वालों की संख्या
स्किल्ड लेबर - 46,718
नॉन स्किल्ड लेबर -53,794
कुल संख्या - 1,00,512
ऐसे करेगा काम
अगर किसी को प्लंबर की जरूरत है तो वह मोबाइल एप जिला और अपने ब्लॉक का नाम लिखेगा। इसके बाद उसके सामने इलाके सभी कामगारों की सूची होगी। तत्काल व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा। अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैंपिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं। उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध कराया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन को इन दस्तावेज की होगी जरूरत
दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाने से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें