फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:पैमाइश रोकने को खुद को लगाई आग, फिर पानी भरे गड्ढे में कूदा युवक; महिला दारोगा की वर्दी खींची, 8 गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में मंगलवार को जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हाईकोर्ट से केस जीत चुकी गुड्डी देवी और उनके चाचा गंगा सागर सिंह के बीच एक एकड़ जमीन के विवाद में तीसरी बार पैमाइश हो रही थी। राजस्व टीम के सामने ही आरोपी नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह ने पैमाइश रोकने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और फिर बचने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूद गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में मंगलवार को जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व टीम के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर कई बार पैमाइश रुकवा चुके नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह ने इसे रोकने के लिए खुद को आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Trending Videos

कपड़ों में आग पकड़ते ही बचने के लिए वह पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में अलग-अलग गाटों में करीब एक एकड़ बेशकीमती जमीन है।

इस जमीन को लेकर गुड्डी देवी और उनके चाचा गंगा सागर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार डॉ. भागीरथी और हल्का लेखपाल दिलीप सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश शुरू की।

बताया जा रहा है कि यह पैमाइश तीसरी बार कराई जा रही थी। जमीन से जुड़े मामले में गुड्डी देवी हाईकोर्ट से मुकदमा जीत चुकी हैं। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी पक्ष पैमाइश नहीं होने देना चाहता था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।

हंगामे के बीच नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। कपड़ों में आग लगने के बाद वह खुद को बचाने के लिए पास में पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की बात सामने आई है।

आरोप है कि कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंची महिला दारोगा की वर्दी पर हाथ लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाकर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस के अनुसार नागेंद्र प्रताप के खिलाफ पहले भी गुड्डी देवी पर हमला करने के आरोप में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हो चुका है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि घटना के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें