फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेसरा से कसरवल तक चली सिटी बस, मिलेगी सुविधा

Mon, 03 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संतकबीर की स्थली मगहर तक सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर बस सेवा का विस्तार कर दिया गया है। अब महेसरा से चलने वाली सिटी बस को भीटीरावत से आगे कसरवल तक संचालित किया जा रहा है। इससे मगहर कबीर स्थली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


अभी तक यह बस महेसरा से भीटीरावत तक ही संचालित होती थी। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट विभाग ने यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए इसके रूट का विस्तार किया है। नई व्यवस्था के तहत एक ही सिटी बस महेसरा से कसरवल के बीच प्रतिदिन तीन फेरे लगाएगी।

इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और संतकबीर की स्थली मगहर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अधिक सुविधा मिलेगी। पहले कसरवल और मगहर की ओर जाने के लिए यात्रियों को बीच रास्ते में वाहन बदलना पड़ता था, जिससे समय और किराया दोनों अधिक लगता था।
विज्ञापन


गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया का आकलन कर बस को कसरवल तक बढ़ा दिया गया है। भविष्य में फेरों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त बसें संचालित करने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें