फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भी फसलों पर हमला कर सकता है टिड्डी दल, बचाव के लिए इस विभाग ने दी ये खास सलाह

Tue, 26 May 2020 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • टिड्डी दल आया तो चट कर जाएगा फसल
  • इस समय झांसी के आसपास है, कृषि विभाग ने फसलों पर छिड़काव की दी सलाह
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से फैली महामारी के बीच फसलों पर भी संकट गहरा सकता है। आशंका है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में फसलों को बर्बाद कर चुका टिड्डी दल गोरखपुर में भी फसलों पर हमला कर दे। हालांकि अभी यह गोरखपुर से सैकड़ों किलोमीटर दूर झांसी के आसपास है। कृषि विभाग की ओर से इसके लिए एडवाइजरी जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन

 
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि टिड्डी दल 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ते हुए एक बार में 100 से 150 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। ये जहां रुकते हैं, वहां की पूरी फसल चट कर जाते हैं।

अपने वजन से भी ज्यादा खा सकते हैं। हरी पत्ती, फूल, बीज सभी को नष्ट कर देते हैं। टिड्डी दल के गोरखपुर में धावा बोलने पर अभी खेतों में लगी मक्का, मूंग समेत अन्य फसलों के अलावा आम, जामुन आदि को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए कर सकते हैं फसलों पर छिड़काव

जिला पौध संरक्षण अधिकारी संजय यादव ने बताया कि टिड्डी दल से फसलों, फलों आदि को बचाने के लिए क्लोरपाइरीफास, लेमडासाइहैलोथिन, मैलाथियान, फेनाइट्रोथियान, डेल्टामेथ्रीन, फिप्रोनिलया या मेटाराइजियम का छिड़काव किया जा सकता है। टिड्डी दल इस समय राजस्थान से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में फैला हुआ है।

इनके फिलहाल गोरखपुर पहुंचने की संभावना नहीं दिख रही है। फिर भी एहतियात के तौर किसानों को जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें