उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शादाब खानम का सोमवार को सीओ गोरखनाथ ने बयान दर्ज किया। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि शिक्षिका ने गलती से पोस्ट किया था। शिक्षिक ने भी पुलिस के सामने गलती मानी है और लिखित माफी भी मांग ली है। उधर,स्कूल प्रशासन की जांच अभी जारी है। स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुप में कक्षा चार ए के बच्चों को पाकिस्तान से संबंधित पोस्ट डाले गए थे। उदाहरण में पाकिस्तान का गुणगान आने के बाद अभिभावकों ने आपत्ति करते हुए शिकायत की थी। इस प्रकरण में स्कूल प्रबंधक ने कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच की बात कही थी।