पुलिस ने सभी मांस को कब्जे में ले लिया। एसडीएम गोला के आदेश पर पशु विभाग के लोग पहुंचे और जांच के लिए मांस को कब्जे में लेकर चले गए। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता रतन प्रकाश दुबे, गुड्डू राय, ककरही के प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ल, खदरा के प्रधान इंद्रेश शुक्ल, अशोक जायसवाल आदि ने बताया कि छुट्टा घूमने वाले पशुओं को बेरहमी से काटा गया है। पुलिस कार्रवाई करे।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गांव में जानवर का मांस का मिला है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।