फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज आज, 800 पहलवान दिखाएंगे दमखम

Fri, 29 Oct 2021 12:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में होगा आयोजन, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ।
विज्ञापन
कुश्ती। (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर @OlympicChannel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जर्नादन सिंह की स्मृति में उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन का उद्घाटन शुक्रवार को सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में होगा। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के महिला और पुरूष वर्ग में 700 से अधिक पहलवान दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय युवक संघ और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के आयोजन सचिव और भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि प्रतियोगिता का लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। 30 अक्टूबर को भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहलवानों का हौसला बढ़ाएंगी।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर विगत वर्षों की भांति कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खिलाड़ियों के रहने खाने पीने की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जाएगी। हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में होगी। जबकि महिला वर्ग की कुश्ती फ्री स्टाइल में होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जर्नादन यादव, दिनेश कुंदु बिखेरेंगे चमक

भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग के पहलवान प्रतियोगिता स्थल पर स्थित स्कूल में निवास करेंगे एवं महिला वर्ग की पहलवान सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में निवास करने की व्यवस्था की गई है। तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल पर हुई। जहां कुश्ती सचिव माया शंकर शुक्ल, अरूणेश शाही, जर्नादन यादव, सावन सिंह, गिरधारी पहलवान, शत्रुघन राय, सुरेश उपाध्याय, हरेराम यादव, गोलू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

29-31 अक्तूबर के बीच मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में होगा। प्रतियोगिता में जर्नादन यादव, सुरेंद्र यादव, गौरव बालियान, दिनेश कुंदु, पुष्पा यादव सरीखे पहलवान मैट पर दमखम दिखाएंगे। इनके साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन स्पर्धा पर पदक हासिल करने वाले संदीप तुलसी यादव, धर्मेद्र, नरेंद्र कुडनिया आदि ख्यातिलब्ध पहलवान भी खिलाड़ियों का हौसला बढाएंगे।

इन भार वर्गों में होगी जोर आजमाईश
फ्री स्टाइल पुरुष वजन - 57,61,65,70,74,79,86,92,97 एवं 125 किलो ग्राम में
फ्री स्टाइल महिला वजन 50,53,55,57,59,62,65,68,72 एवं 77 किलोग्राम में।
ग्रीको रोमन में 50,60,63,67,72,77,83,87,97 एवं 130 किलो में।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें