नई व्यवस्था के तहत आईटीआई में हर ट्रेड के लिए वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत दो सेमेस्टरों को साथ कवर किया जाएगा। पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरा कर ट्रेनिंग के बाद छात्र वार्षिक परीक्षा देंगे।
आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए निर्देश आ चुके हैं, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि इस सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की साल में एक बार परीक्षा होगी।