फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का चयन

विज्ञापन
आई आई टी दिल्ली के पीएचडी प्रोग्राम में चयनित :अनामिका सिंह - फोटो : GORAKHPUR CITY
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की छात्रा गरिमा पटेल का चयन आईआईटी, दिल्ली के एनर्जी स्टडी डिपार्टमेंट के पीएचडी प्रोग्राम में हुआ है। गरिमा ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, महराजगंज से की।
विज्ञापन

गोरखपुर विवि से 2017 में बीएससी और 2019 में भौतिकी विज्ञान से उन्होंने एमएससी की उपाधि प्राप्त की है। गरिमा ने भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार के निर्देशन में हाई टेंपरेचर सुपरकंडक्टर्स विषय पर समर इंटर्नशिप किया था।
उन्होंने बताया कि डॉ. निखिल के उचित मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से सीएसआईआर की जेआरएफ और गेट 2020, दोनों ही परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद कई संस्थानों में इंटरव्यू दिया। इस बीच आईआईटी दिल्ली के एनर्जी स्टडी डिपार्टमेंट में पीएचडी प्रोग्राम में शोध कार्य के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन

अनामिका सीएसआईआर में करेंगी रिसर्च
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) भोपाल में अनामिका सिंह रिसर्च करेंगी। भोपाल में आयोजित समर रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम में उनका चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा अनामिका सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार के मार्गदर्शन में ‘टू-डी मैटेरियल्स और उसके एप्लीकेशन’ पर समर इंटर्नशिप कर रही हैं।
डॉ. निखिल ने बताया की विवि बंद होने की वजह से शैक्षणिक और प्रयोगात्मक शोध संबंधित गतिविधियां बाधित थीं। ऑनलाइन क्लासेज के साथ-साथ विभिन्न शोध विषयों पर उनके निर्देशन में समर इंटर्नशिप के लिए एमएससी (प्रथम वर्ष, फाइनल ईयर और पास आउट) कुल 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसमें गोरखपुर विवि के 10 विद्यार्थियों के अतिरिक्त जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के भी छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें