फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किए व्यापक इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से किया कवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आगामी गोरखपुर महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि महोत्सव स्थल पर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है और प्रवेश व निकास द्वार पर सघन चेकिंग की जाएगी।
महोत्सव की सुरक्षा के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ, 26 निरीक्षक, 85 उप निरीक्षक, 15 महिला उप निरीक्षक, 285 आरक्षी और 55 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, सादे कपड़ों में 100 पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक कंपनी पीएसी भी मौजूद रहेगी। प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी और एचएफएमडी से हर आने-जाने वाले की जांच की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चेकिंग का उद्देश्य लोगों को असुविधा नहीं बल्कि सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव परिसर और पार्किंग एरिया दोनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नौकायन से पैडलेगंज जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक लेन तक सीमित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें