फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हमले के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई, इस तर्ज पर किया जा रहा अभेद

Tue, 31 Jan 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी गोरखनाथ मंदिर की तैनाती की गई और एक सीओ को भी तैनात कर दिया गया। इसके अलावा 172 पुलिसकर्मी नियमित तौर पर सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके साथ ही सीसी टीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के बाद ही सुरक्षा का प्लान नए सिरे से तैयार किया गया था। इसके बाद ही अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों की तरह ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद की गई थी। एसपी गोरखनाथ मंदिर की तैनाती की गई और एक सीओ को भी तैनात कर दिया गया। इसके अलावा 172 पुलिसकर्मी नियमित तौर पर सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके साथ ही सीसी टीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन


 नए सुरक्षा प्लान में तय है कि मंदिर परिसर के चारों तरफ घेरा बनाकर एटीएस के कमांडो सुरक्षा संभालेंगे। इसे लेकर दो महीने पहले एटीएस कमांडो की टीम ने मंदिर परिसर में ड्यूटी प्वाइंट तय किए थे। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा प्लान में है कि मंदिर और परिसर की सुरक्षा त्रिस्तरीय रहेगी। एटीएस कमांडो के अलावा गोरखा में ट्रेनिंग लेने वाले पुलिसकर्मियों का भी एक लेयर बनाया गया है वहीं, मंदिर सुरक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तीसरे लेयर पर रहेंगे।

 

विज्ञापन

त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा

मंदिर की त्रिस्तरीय सुरक्षा में आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं। सभी मुख्य प्वाइंट एंट्री गेट को एटीएस ने अपने निगरानी में ले लिया है। एटीएस के 40 कमांडो मंदिर परिसर को एक घेरा बनाकर सुरक्षा करेंगे वहीं, टावर पर स्नैपर भी रहेंगे जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निशाना लगाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों की एक टीम को गोरखा से ट्रेंड कराया था। यह टीम दूसरे लेयर की सुरक्षा संभालेगी। जबकि तीसरे लेयर पर मेला ड्यूटी की फोर्स मुस्तैद रहेगी।

मंदिर सुरक्षा एक नजर में

नए योजना में होगी तैनाती वर्तमान में तैनाती
एडिशनल एसपी: 6 एक
सीओ: 20   एक
इंस्पेक्टर: 75    दो
सब इंस्पेक्टर: 400  35
एमएसआई: 48 0
कांस्टेबल: 1,427   135
पीएसी: तीन कंपनी और एक प्लाटून दो कंपनी, एक प्लाटून

जब सीरियल ब्लास्ट से दहल गया था गोरखपुर
गोरखपुर शुरू से आतंकियों के निशाने पर रहा है। 1993 में मेनका टॉकिज में बम ब्लास्ट हुआ था। 2007 के दौरान शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार गोलघर में सीरियल ब्लास्ट ने सबको हिला दिया था। इस ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया था। लिहाजा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें