फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: 69 ग्राम पंचायतों के सचिव और आठ एडीओ पंचायत का वेतन रोका

Sat, 28 May 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 25 मई को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई थी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 69 ग्राम पंचायतों के सचिवों और आठ एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिया है। साथ ही 10 जून तक हर हाल में शौचालयों का निर्माण पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में लेटलतीफी पर डीएम विजय किरण आनंद ने 69 ग्राम पंचायतों के सचिवों और आठ एडीओ पंचायत का वेतन अगले आदेश तक रोकने का आदेश दिया है। साथ ही 10 जून तक शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 26140 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण होना है। अब तक 20029 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है, जिनमें 18777 शौचालयों की जियो टैगिंग की गई है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 25 मई को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई थी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 69 ग्राम पंचायतों के सचिवों और आठ एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिया है। साथ ही 10 जून तक हर हाल में शौचालयों का निर्माण पूरा करने को कहा है।

इन एडीओ पंचायत पर रुका वेतन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभारी खोराबार बहादुर प्रसाद, एडीओ पंचायत खजनी परमात्मा प्रसाद पाण्डेय, एडीओ पंचायत पिपरौली अरविन्द सिंह, एडीओ पंचायत प्रभारी कौड़ीराम संजय कुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत प्रभारी अमित कुमार चौधरी, एडीओ पंचायत प्रभारी ब्रह्मपुर तनवीर अशरफ अंसारी, एडीओ पंचायत चरगांवा राजेन्द्र गुप्ता, एडीओ पंचायत बांसगांव अजय कुमार सिंह।

इन ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोका गया वेतन

धर्मवीर यादव, पवन कुमार शुक्लीा, अजय कुमार सिंह, विकास राय, निखिलेश भारती, राजकुमार वर्मा, उमेाश प्रसाद, अजय पाण्डेय, तनवीर असरफ अंसारी, अच्युतानन्द शर्मा, लोकनाथ, नवीन कुमार, दिग्विजय नरायण शाही, धीरज मणि, धीरेन्द्र कुमार, शिवेश ओझा, विपिन कुमार गुप्ता, विजय प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार शुक्ला, सुरेश कुमार चौधरी, ज्ञान प्रकाश सोनकर, हिमांशू सिंह सिसौदिया, प्रिती अग्रहरी, उमेश कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, असरफ अली अंसारी, अरूण कुमार पाण्डेय, लालचन्द प्रसाद, अमित कुमार, मत्स्य राज, विनोद सिंह, चन्देलाल, नन्दकिशोर यादव, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, आनन्द यादव, अनुज राय, अजय कुशवाहा, रामपाल, सुशील कुमार त्रिपाठी, बहादुर प्रसाद, विवेक सिंह, प्रतिभा, प्रवीन चन्द, शशि किरण, अभय कुमार श्रीवावस्तव, सन्दीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रतिमा सिंह, रवि कुमार पाण्डेय, राजीव दुवे, समीर यादव, अजय कुमार जयसवाल, सचिन्द्र राव, कृष्ण मोहन दास, कृष्ण मोहन दास, राज किशोर सिंह।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें