गोविवि के कुलपति प्रो वीके सिंह ने बताया कि कुलसचिव के पास शासन से पत्र आया है। शासन की मंशा के अनुरूप कमेटी बनाकर सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी।
- वर्तमान में कार्यरत शिक्षक का नाम चयन के समय सूची में था कि नहीं।
- कोषागार के माध्यम से वेतन सूची से क्रॉस चेक कराया जाएगा कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षक मेरिट सूची में चयनित शिक्षक ही है।
- शिक्षक किसी दूसरे के अंक पत्र व प्रमाण पत्र पर नौकरी तो नहीं कर रहा है।
- अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों का संबंधित बोर्ड से पूर्व में सत्यापन हुआ कि नहीं, अगर नहीं तो सत्यापन कराया जाए।
- आरक्षित सभी वर्गों के शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों (आरक्षण के लिए लगाए गए प्रमाण पत्र) का दोबारा परीक्षण कराकर सत्यापन कराया जाए।