रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को पांच फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले से चलाई जा रही 03131 सियालदह-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 03, 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई को पांच अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 03132 गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचलन 04, 11, 18, 25 जुलाई एवं 01 अगस्त को पांच अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा।
आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर
रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गोरखपुर से चार जुलाई को चलने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल निरस्त कर दी। नरकटियागंज से पांच जुलाई को चलने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
सात से गोंडा तक जाएगी गोरखपुर-सुभागपुर पैसेंजर
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05447/05448 गोरखपुर-सुभागपुर-गोरखपुर पैसेंजर स्पेशल अब 07 जुलाई से गोंडा तक चलेगी। 05477 गोरखपुर-गोंडा स्पेशल 07 जुलाई से गोरखपुर से सुबह 5.50 बजे प्रस्थान कर गोंडा दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05448 गोंडा-गोरखपुर स्पेशल 07 जुलाई से गोंडा से अपराह्न 3.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 10.15 बजे पहुंचेगी।