फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम का हाल: तीखी धूप और उमस फिर करने लगी परेशान, हल्की बारिश की संभावना

Sat, 07 Oct 2023 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

चार-पांच दिन से लगातार बदली छाने और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। उमसभरी गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की थी। अधिकतम तापमान गिर कर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
मौसम सुहाना होने के बाद रामगढ़ ताल के किनारे खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पिछले दो दिन से बारिश नहीं होने से फिर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है। हालांकि दिन में रुक-रुक कर बादल छाने से लोगों को राहत मिलती रही।
विज्ञापन


तीखी धूप के चलते पिछले दो दिनाें में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश का आसार जताया है।

चार-पांच दिन से लगातार बदली छाने और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। उमसभरी गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की थी। अधिकतम तापमान गिर कर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार से बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि होने लगी।
विज्ञापन


 चटक धूप के चलते मौसम गर्म होने लगा। शुक्रवार को सुबह से ही धूप लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर में उमसभरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें