फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब बीएससी और एमएसी में भी पढ़ सकेंगे भूगोल

Sun, 26 Jul 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बढ़ा भूगोल की पढ़ाई का दायरा, विद्या परिषद से मिली मंजूरी
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भूगोल विषय की पढ़ाई को अधिक लचीला बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब बीएससी और एमएससी में भी भूगोल विषय का चयन कर सकेंगे। शनिवार को विद्या परिषद ने इसे मंजूरी दे दी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद की बैठक में भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने इसका प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इसके अनुसार, अब किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कला, विज्ञान या वाणिज्य से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र भूगोल विषय से स्नातक में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए भूगोल की पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा बीएससी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी भूगोल विषय का चयन कर सकेंगे। भूगोल से एमएससी की डिग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अधिक शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध कराने और बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। नए निर्णयों से भूगोल विषय में अध्ययन, शोध और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और छात्रों को अपनी रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अनुरूप बेहतर विकल्प मिलेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें