फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई : एटीएम कार्ड से भी रोज निकाल सकते एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई : एटीएम कार्ड से भी रोज निकाल सकते एक लाख रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम-कम-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके रोजाना एक लाख रुपये तक निकाला जा सकता है। यह बैंक की ओर से जारी किए जाने वाले एसबीआई प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के जरिए संभव है।
विज्ञापन

दरअसल एसबीआई अपने ग्राहकों को सात तरह के एटीएम-कम-डेबिट कार्ड जारी करता है। इन एटीएम कार्ड का वार्षिक शुल्क से लेकर निकासी सीमा भी अलग-अलग होती है। यानी आप अपने एटीएम कार्ड से एक दिन में कितनी रकम निकाल सकते हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका डेबिट या एटीएम कार्ड किस प्रकार का है। बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ के अनुसार एसबीआई के विभिन्न तरह के एटीएम पर 20,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की दैनिक निकासी की जा सकती है।
विज्ञापन

1- एसबीआई क्लासिक डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: शून्य
वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज: 125 रुपये+जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज: 300 रुपये+जीएसटी
एटीएम से नकदी निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा: 20,000 रुपये
2. एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: शून्य
वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये + जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क: 300 रुपये + जीएसटी
एटीएम से नकदी निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा: यह सीमा विभिन्न देशों में अलग-अलग है। हालांकि, यहां पर यह सीमा 40,000 रुपये की है।
3. एसबीआई गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: 100 रुपये + जीएसटी
सालाना मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये + जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंटट शुल्क: 300 रुपये + जीएसटी
एटीएम से नकदी निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा: विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग सीमा है। लेकिन यह राशि 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. एसबीआई प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: 100 रुपये + जीएसटी
सालाना मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये + जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज: 300 रुपये + जीएसटी
एटीएम से नकदी निकालने की अधिकतम दैनिक सीमा: इस कार्ड से आप अधिकतम एक लाख रुपये की निकासी कर सकते हैं।
5. एसबीआई इनटच टैप एंड गो डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: शून्य
सालाना मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये+जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क: 300 रुपये+जीएसटी
एटीएम से दैनिक निकासी की अधिकतम सीमा: 40 हजार रुपये
6. एसबीआई माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इश्यू करने का शुल्क: 250 रुपये + जीएसटी
सालाना मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये + जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क: कार्ड खोने पर आपको कोई रिप्लेसमेंट शुल्क नहीं देना होगा।
एटीएम से नकदी निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा: 40 हजार रुपये
7. एसबीआई मुंबई मेट्रो कंबो पैक
इस कार्ड के जरिए मुंबई मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं।
इश्यू करने का शुल्क: 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। इस मेट्रो कार्ड में 50 रुपये पहले से लोड होता है।
सालाना मेंटेनेंस शुल्क: 175 रुपये+जीएसटी
कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क: 300 रुपये + जीएसटी
एटीएम से दैनिक निकासी की अधिकतम सीमा: यह सीमा प्रतिदिन के हिसाब से 40,000 रुपये पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें