डीएलएड : गणित की निरस्त परीक्षा 25 को
गोरखपुर। डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) बैच-2019, द्वितीय सेमेस्टर समेत बीटीसी 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड 2017 और 2018 द्वितीय सेमेस्टर के अवशेष /अनुत्तीर्ण और बैक पेपर के चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित विषय की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। यह परीक्षा 25 नवंबर को सुबह 10-11 बजे तक होगी। परीक्षा नियामक अधिकारी ने परीक्षा निरस्त होने के एक सप्ताह बाद ही परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया है। पूर्व में परीक्षा का आयोजन छह नवंबर को किया गया था। मगर पेपर शुरू होने के आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। इसपर एससीआरटी ने पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया। संवाद