फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे ढाले पर ट्रक खराब होने से ट्रैक पर फंसी गाड़ी, सत्याग्रह एक्सप्रेस रोकी गई

Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समपार फाटक पर ट्रक का एक्सल टूटने से ट्रेन संचालन बाधित, 25 मिनट बाद रवाना हुई एक्सप्रेस
विज्ञापन


- रेलवे, पुलिस व ग्रामीणों की मदद से ट्रैक खाली कराया गया, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू



पिपराइच। पिपराइच-गोरखपुर रेल मार्ग पर गढ़वा रेलवे ढाला संख्या 5 बीसी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक ट्रक के खराब हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को पिपराइच रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, करीब 2:30 बजे एक खाली ट्रक पिपराइच से कोनी संपर्क मार्ग पर स्थित समपार फाटक से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक का एक्सल टूट जाने से वह रेलवे ट्रैक पर फंस गया और गेट पूरी तरह बंद नहीं हो सका। उसी समय रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस स्टेशन के पास पहुंच गई। लाइन क्लीयर न होने की स्थिति में ट्रेन को पिपराइच स्टेशन पर रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाकर लाइन को खाली कराया गया। करीब 25 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस दौरान अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस घटना के कारण समपार फाटक से गुजरने वाले राहगीरों को भी कुछ समय के लिए आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें