फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी पर धमकी देने का आरोप

Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला, एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

भरोहिया। थाना पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुई छेड़खानी के मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय सराफा एसोसिएशन के एक पदाधिकारी पर साजिश रचने, धमकी देने और समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में छात्रा की मां ने पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंप दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के अनुसार, कुछ समय पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री के साथ क्षेत्र के चार नाबालिगों ने छेड़खानी की थी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में चारों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया था लेकिन कुछ दिन बाद वे बाहर आ गए। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से नाराज सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उन्हें और उनकी बेटी को धमकी दी और पुलिस या अधिकारियों के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोपी ने नाबालिग की फोटो वायरल करने की धमकी भी दी, जिससे सामाजिक बदनाम करने की कोशिश की गई। इसके अलावा थाना परिसर में उन्हें समझौते के लिए दबाव डालकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें