फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाटर पार्क की खाली जमीन पर होगा गोरखपुर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे कई साल से वीरान पड़े चंपा देवी पार्क (वाटर पार्क) के परिसर में इस बार गोरखपुर महोत्सव गुलजार होगा। चंपा देवी पार्क के जिस हिस्से में पूर्व में गोरखपुर महोत्सव होता रहा, वहां इस बार विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण अब वाटर पार्क वाले हिस्से में गोरखपुर महोत्सव का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता एके तायल समेत अन्य अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि 12.50 एकड़ के चंपा देवी पार्क (वाटर पार्क) में 05.50 एकड़ मैदान को समतल कराया जा चुका है। हर बार महोत्सव का टेंट लगाने वाले अम्बरीश को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य टेंट तीन एकड़ में लगता है। दो एकड़ पार्किंग स्थल और खुला क्षेत्र होता है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग से महोत्सव का ले-आउट मांगा है। उधर, अधिकारियों को ड्रोन सर्वेक्षण कर ले-आउट के हिसाब से जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। ताकि बाकी स्थान को भी समतल कराकर तैयारियों को आगे बढ़ाया जा सके। प्राधिकरण की ओर से पोकलेन एवं जेसीबी लगाकर मैदान को समतल बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन


11 से 13 जनवरी को होगा गोरखपुर महोत्सव
पर्यावरण संरक्षण और इको टूरिज्म की थीम पर गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष व कमिश्नर अनिल ढींगरा के नेतृत्व में महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक की जा चुकी है। इस बार भी चंपा देवी पार्क में ही महोत्सव कराने पर सहमति बनी लेकिन जिस हिस्से में महोत्सव का निर्माण होता है, कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का जिम्मा पाने वाली कंपनी आरएमसी प्लांट स्थापित कर चुकी है। दूसरी ओर कंपनी का साइट आफिस भी तैयार हो रहा है।
-
वर्जन...
गोरखपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर वाटर पार्क की खाली जमीन को समतल कराया जा रहा है। ड्रोन सर्वे का ले-आउट तैयार किया जाएगा। आवश्यकतानुसार शेष जमीन को भी समतल कराया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें