उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष-2023 की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। जहां, पूर्व मध्यमा प्रथम और द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय के 2949 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 2151 छात्र और 798 छात्राएं हैं।
सचिव परिषद के अनुसार, परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर केंद्राध्यक्षों के निर्धारण की प्रक्रिया चल है। निगरानी के लिए दो सचल दस्तों का गठन कर लिया गया है। जिले के 34 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी कुशलता पूर्वक चल रही है। प्रवेश पत्र को परिषद की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
विद्यार्थियों की संख्या
पूर्व मध्यमा प्रथम- 1150
पूर्व मध्यमा द्वितीय-649
उत्तर मध्यमा प्रथम- 641
उत्तर मध्यमा द्वितीय- 509
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्री गोरखनाथ संस्कृत उ.मा. वि गोरखनाथ, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ढरसी गगहा, झौवाधर्मनगर संस्कृत महाविद्यालय सिकरीगंज, नाथ चंद्रावत संस्कृत महाविद्यालय जगदीशपुर, श्री गोरखनाथ संस्कृत महाविद्यालय गोरखनाथ, वथवाल उ.मा.वि गोला, श्री वैदिक धर्म संजीवनी संस्कृत महाविद्यालय सहजनवां, विष्णुदेव प्रसाद त्रिपाठी संस्कृत उ.मा.वि पिपरहिया।