फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पड़ोसी युवक ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी

Thu, 09 Feb 2023 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बालिका फलमंडी के पास रहने वाले अपने मामा के घर रहती है। आरोप है कि छह फरवरी की दोपहर में बच्ची को अकेला पाकर 25 वर्षीय पड़ोसी युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची डर वश पहले किसी को कुछ नहीं बताई, लेकिन दर्द बढ़ने पर उसने सात फरवरी को परिजनों को पूरी घटना बता दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के फलमंडी के पास स्थित एक मोहल्ले में 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के घरवालों से बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को पुलिस ने  दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालिका फलमंडी के पास रहने वाले अपने मामा के घर रहती है। आरोप है कि छह फरवरी की दोपहर में बच्ची को अकेला पाकर 25 वर्षीय पड़ोसी युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

बच्ची डर वश पहले किसी को कुछ नहीं बताई, लेकिन दर्द बढ़ने पर उसने सात फरवरी को परिजनों को पूरी घटना बता दी। इसके बाद आरोपी पड़ोसी के घर परिजन पहुंच गए और शिकायत किए तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार और डर गया, लेकिन फिर बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस केस दर्ज कर तत्काल आरोपी को हिरासत में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें