फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: बस्ती के संजय मुंबई की बोरीवली सीट से बने विधायक, कभी पारले कंपनी में काम करते थे पिता

Sat, 23 Nov 2024 07:01 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरपुर (बस्ती)

सार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले संजय उपाध्याय ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बोरीवली सीट से जीत दर्ज की। जीत की सूचना पर उनके घर फेटवा गांव के अलावा आसपास लोगों ने पंहुचकर बधाई दी। 
 
विज्ञापन
संजय उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के फेटवा गांव निवासी संजय उपाध्याय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बोरीवली सीट से शनिवार को जीत दर्ज की। जीत की सूचना पर उनके घर फेटवा गांव के अलावा आसपास लोगों ने पंहुचकर बधाई दी। घर पर मौजूद उनके पिता राम भगत उपाध्याय ने बताया कि वे मुंबई के पारले कंपनी में काम करते थे। काम करने के दौरान लगभग पैंतालिस वर्ष पूर्व परिवार के साथ मुंबई में ही रहने लगे। बाद में अपना खुद मकान भी बनवा लिया। काम करने के अलावा वे संघ की शाखा में भी जाते थे। 

विज्ञापन


संजय उपाध्याय व रजनीश दोनों भाई को भी पढ़ाई के दौरान संघ के शाखा में ले जाने लगे। उच्च शिक्षा के दौरान संजय ने भाजपा ज्वाइन कर राजनीति शुरू कर दी। लगभग पच्चीस वर्ष से मुंबई भाजपा संगठन में प्रमुख पदों पर रहे। तीन वर्ष पूर्व राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की बनी सहमती के कारण संजय ने अपना नाम वापस ले लिया था।

इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बोरीवली सीट से प्रत्याशी बनाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव व अगल-बगल के गांव के लोगों ने मुंबई पहुंचकर संजय उपाध्याय का प्रचार किया। संजय उपाध्याय ने अपने निकटत प्रतिद्वंदी शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय बामन भोसले को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। संजय के घर पहुंच उनके पिता से मिलकर अक्लेश उपाध्याय, मनोज, जीतेन्द्र, सत्यदेव, भीमदेव, चन्द्रशेन,  तन्नू, प्रेमसुंदर, बुधिसागर, सत्येंद्र, बलजीत, सुमंत, शम्भू, सन्नू, विजय के अलावा भाजपा नेता संकटा सिंह, शैलन्द्र दुबे, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, रामगोपाल दुबे, रामअशीष दुबे बधाई देने के साथ खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें