फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

विज्ञापन
पैडलेगंज गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु वाणी कीर्तन करत
विज्ञापन
- मनाया गया गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
विज्ञापन

- पैडलेगंज गुरुद्वारे में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस को समर्पित अलौकिक एवं भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन रविवार को पैडलेगंज स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में किया गया। इसमें गुरबाणी की गई जिससे संगत निहाल हुई।
विज्ञापन


कीर्तन दीवान में गुरदासपुर पंजाब से आए भाई कवलजीत और बलजीत ने गुरु तेग बहादुर साहिब के मुख से उच्चारित शब्द बाणी को गायन कर उपस्थित संगत को श्रद्धा भक्ति में सराबोर कर दिया। बताते चलें कि देश ही नहीं समूचे विश्व में शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में पिछले वर्ष से ही कथा कीर्तन समागम आयोजित हो रहे हैं। कीर्तन दीवान में आए सभी भक्तजनों का आभार जताते हुए प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह ने कहा कि हम सबको गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश, धर्म और मानवता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। जहां आज समूचा विश्च एक दूसरे से जीतने की होड़ में लगा हुआ है। गुरुद्वारा कमेटी के सेवादार गुरमीत ने गुरु तेग बहादुर साहिब के कई बहादुरी के किस्से सुनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें