फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : चुनरी और राजस्थानी साड़ियों की बढ़ी मांगह

Sat, 01 Aug 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन शुरू होते ही महिलाओं में चुनरी वाली साड़ी का क्रेज बढ़ गया है। रिमझिम फुहारों के बीच कपड़ा बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। सावन के विशेष सौंदर्य और पारंपरिक पहनावे को लेकर महिलाओं में उत्साह दिख रहा है। साड़ियों में इस समय महिलाएं बारीक बंधेज और राजस्थानी बांधनी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सावन के पारंपरिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए महिलाएं ज्यादा लाल रंग पसंद कर रहीं हैं। इसमें राजस्थानी प्रिंट और बांधनी कला का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। यह साड़ियां पारंपरिक होने के साथ-साथ त्योहार के लिहाज से भी काफी अकर्षक लगती हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस समय महिलाएं पूजा-पाठ के लिए साड़ियां खरीद रही हैं। इसमें महिलाएं लाल और हरे रंग की साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं।
रेती के दुकानदार अशोक आग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चुनरी और बांधनी साड़ियों की बिक्री बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सावन के सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है। पेस्टल और ब्राइट रेड शेड्स इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। बाजार में साड़ियां 500 से लेकर 5000 रुपये तक में आसानी से मिल रही हैं। इससे महिलाएं हर बजट में खरीदारी कर पा रही हैं।
विज्ञापन

तारामंडल की शालिनी तिवारी ने कहा कि मैं पूरे सावन व्रत करती हूं। पूजा पाठ के लिए पारंपरिक पहनावा ही अच्छा लगता है। इस बार बाजार से बारीक बंधेज वाली लाल साड़ी खरीदी है। यह दिखने में काफी आकर्षक है। बेतियाहाता की प्रीति पाठक ने कहा कि सावन में लाल और हरे रंग की साड़ियां पहनने का अलग ही उत्साह रहता है। रेती बाजार में इस समय बजट में बहुत ही हल्की और सुंदर चुनरी प्रिंट साड़ियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें