फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिलेगी आर्थिक मदद, पीड़ित परिवार के लिए खुलवाया गया बैंक खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मासूम बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन की रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए बैंक खाते की आवश्यकता थी लेकिन जांच में पता चला कि बच्ची के पिता का कोई बैंक खाता ही नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने जब पीड़ित के पिता से बैंक खाते का विवरण मांगा तो उन्होंने बताया कि उनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में उनका बैंक खाता खुलवाया। प्रशासन के अनुसार, खाते की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शासन की योजना के तहत आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे इसी खाते में भेजी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद जिला प्रशासन लगातार परिवार के संपर्क में है और सहायता से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें