फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 20 लोगों का लिया सैंपल, आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए नमूने

Mon, 03 Jan 2022 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण का प्रसार कर रहे वायरस की पहचान का फैसला लिया है। विभाग दोनों संक्रमितों का जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सोमवार को सैंपल लेगा, जिसे जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 20 लोगों की जांच की है। इनके सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रविवार को लिए हैं। विभाग को अब रिपोर्ट का इंतजार है। सभी को सलाह दी गई है कि होम आइसोलेट में रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेतियाहाता के हनुमान मंदिर के निकट रहने वाला एक युवक एक जनवरी को कोलकाता से आया था। उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने शनिवार को निजी पैथोलॉजी में कोविड जांच कराई तो संक्रमित निकला। वहीं, घासी कटरा का रहने वाला एक बुजुर्ग बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आंख का ऑपरेशन कराने गया था।

ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने कोरोना जांच कराई तो बुजुर्ग संक्रमित मिला। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमितों के घर जाकर संपर्क में आने वाले बीस लोगों का सैंपल लिया है। दोनों संक्रमितों की सेहत में सुधार है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजे जाएंगे

गोरखपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण का प्रसार कर रहे वायरस की पहचान का फैसला लिया है। विभाग दोनों संक्रमितों का जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सोमवार को सैंपल लेगा, जिसे जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भेजा जाएगा। इससे पहले भी तीन मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। तीनों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।  

एसीएमओ व नोडल अधिकारी कोविड जांच डॉ. एके सिंह ने कहा कि दोनों संक्रमितों की तबीयत ठीक है। रविवार को दोनों संक्रमितों के घर टीमें गई थीं। दोनों के यहां से 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। लोगों को सलाह दी गई है कि होम आइसोलेट में रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें