गोरखपुर चिड़ियाघर से पांच पक्षियों के सैंपल बरेली जांच के लिए भेजे गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह की निगरानी में सभी सैंपल इकट्ठा किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा।
डॉ. योगेश ने बताया कि लगातार बर्ल्ड फ्लू के आ रहे मामलों को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने यहां के वेटलैंड में रहने वाले पक्षियों के नमूने को संकलित कर भारतीय अनुसंधान परिषद संस्थान (आईवीआरएफ) भेजने का फैसला किया था। सोमवार को ही नमूने भेजे जाने थे लेकिन खराब मौसम होने की वजह से नहीं हो सका। इसके बाद मंगलवार को नमून एकत्र किए गए।
बताया कि भेजे गए सैंपलों में प्रवासी व स्थानीय पक्षी भी शामिल हैं। नमूने के तौर पर पक्षियों का ताजा बीट संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया है। इनके रिपोर्ट आने में कुछ वक्त लगेगा।
उन्होंने बताया कि अभी गोरखपुर में एक भी पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले नहीं पाए गए हैं। अतिरिक्त एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। दो दिन पहले शहरी क्षेत्र के राप्तीनगर फेज फोर कॉलोनी में एक पीपल के पेड़ के नीचे 14 पक्षियों के मृत पाए जाने पर सनसनी मच गई थी।
राजकीय पशु चिकित्साधिकारी चरगावां के पशु चिकित्साधिकारी ने ठंड की वजह से मौत होने की आशांका व्यक्त की। हालांकि जांच के लिए सभी के नमूने एकत्र भी कराए गए हैं।