गोरखपुर। हुमायूंपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार रात फाइलेरिया जनजागरुकता शिविर लगाया गया। साथ ही 34 लोगों के बीच नाइट ब्लड सर्वे भी किया गया। मरीजों को बताया गया कि असुरन चौराहे के निकट लालकोठी स्थित फाइलेरिया नियंत्रण कार्यालय में हर बृहस्पतिवार को एमएमडीपी किट दी जाती है।
इस मौके पर हाथी पांव के एक दर्जन मरीज भी पहुंचे थे, जिन्हें मोरबिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) के बारे में जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि टीम प्रत्येक सप्ताह दो साइट्स पर नाइट ब्लड सर्वे करती है। बताया कि इस वक्त फाइलेरिया ग्रसित मरीजों की संख्या 1983 है। ब्यूरो