अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में सांड़ ट्रैफिक संभाल रहे हैं। ये सड़कों पर पटककर लोगों की जान ले ले रहे हैं। उन्होंने कहा की सरकार झूठ बोलती है कि सौ में चार बेरोजगार है। नौजवानों के पास नौकरी और काम नहीं है। बिजली का भी बिल ज्यादा है। नए मीटर ज्यादा तेज चल रहे हैं। इस सरकार से सभी जाति धर्म के लोग परेशान हैं। जातीय जनगणना की मांग हम करते आ रहे हैं।
90 किलोमीटर की सड़क 5000 करोड़ में बन रही
अखिलेश ने कहां की मुख्यमंत्री आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे की चिंता करते थे, लेकिन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जुड़ता तो हम सभी को फायदा होता। 90 किलोमीटर सड़क 5000 करोड़ में बन रही है। यह कौन सा हिसाब-किताब है। इस सरकार में विकास नहीं हो पा रहा है। फोरलेन समाजवादियों की देन है। एम्स के लिए जमीन समाजवादी सरकार ने दी थी।
सीएम को ऊंचाई से डर लगता है, घटा दिए बाल रोग संस्थान के चार फ्लोर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सीएम को ऊंचाई से डर लगता है, इसीलिए मेडिकल कॉलेज बाल रोग संस्थान की चार फ्लोर की ऊंचाई कम करा दी। गोरखपुर सहित प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। एम्स में भी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। लूट, भ्रष्टाचार, बलात्कार की घटनाएं सबसे अधिक भाजपा सरकार में हुई हैं। एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद समेत कई नेताओं ने अखिलेश का स्वागत किया।