फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से बचने को भागी युवती बाइक की चपेट में आई, बाइक सवार को लोगों ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी से बचने को भागी युवती बाइक की चपेट में आई, बाइक सवार को लोगों ने पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मथौली बाजार। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नरायनपुर गांव के सामने हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर टहलने निकली चार युवतियों से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। इस दौरान एक युवती को पकड़ने को कोशिश में बाइक सवार खुद भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान एक युवती बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। अन्य युवतियों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। आरोपी बाइक चालकों को लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच मथौली बाजार पुलिस चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। घायल लड़की को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में मथौली बाजार पुलिस चौकी प्रभारी वेद प्रकाश का कहना है कि कप्तानगंज की तरफ से जा रहे युवकों की बाइक की चपेट से युवती घायल हुई है। घरवाले अभी इलाज करा रहे हैं, तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें