फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर होकर चलने वाली दो विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Wed, 09 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी पर्व को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर होकर चलने वाली दो विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट और 05194 पठानकोट-छपरा विशेष ट्रेन के आठ-आठ अतिरिक्त फेरे होंगे।
विज्ञापन

05193 छपरा-पठानकोट विशेष ट्रेन का संचालन 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर होकर पठानकोट जाएगी। वापसी में 05194 पठानकोट-छपरा विशेष ट्रेन 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसके अलावा 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार विस्तारित अवधि में सभी विशेष ट्रेनों का मार्ग, समय, ठहराव और कोचों की संख्या पहले की तरह ही रहेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें