फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओटीएस में 3.84 करोड़ रुपये जमा, 84.08 लाख की छूट

Wed, 28 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
23,783 करदाताओं ने किया आवेदन, 1,881 ने जमा किया गृहकर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने के लिए करदाता तेजी से आवेदन कर रहे हैं। मंगलवार तक योजना के तहत 23,783 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1,881 संपत्ति स्वामियों ने गृहकर जमा कर दिया है। नगर निगम को अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जबकि बकायेदारों को 84.08 लाख रुपये की छूट दी जा चुकी है।

शासन के पोर्टल पर 16,942 और नगर निगम के पोर्टल पर 6,841 आवेदन आए हैं। दोनों पोर्टल पर कुल 26.35 करोड़ रुपये की मांग दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष अब तक 3.84 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। हालांकि, आवेदन करने वाले सभी करदाताओं ने अभी भुगतान नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम का जोर अधिक से अधिक बकायेदारों से गृहकर जमा कराने पर है।
विज्ञापन


योजना से करदाताओं को बकाया गृहकर जमा करने में राहत मिल रही है। वहीं, नगर निगम को राजस्व बढ़ाने का अवसर भी मिल रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि आवेदन करने वाले करदाता जल्द से जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि ओटीएस के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार बकाया कर जमा करने पर छूट दी जा रही है। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बाद जल्द भुगतान भी सुनिश्चित करें। इससे करदाताओं को राहत मिलेगी और नगर निगम की राजस्व वसूली में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें