गुलरिहा। मित्रता और विश्वास के आधार पर दिए गए 1.04 लाख रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। खुटहन खास निवासी अमन मिश्रा की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी के आदेश से गुलरिहा पुलिस ने उनके मित्र रितेश त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमन मिश्रा के मुताबिक, महराजगंज टोला देवपुर निवासी रितेश त्रिपाठी उनका मित्र है। जरूरत पड़ने पर उसने मित्रता और विश्वास के आधार पर रितेश को 1.04 लाख रुपये दिए थे। कुछ दिन बीतने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अब रुपये लौटाने का दबाव बनाने पर रितेश धमकी दे रहा है। इसके बाद अमन ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत की। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताय कि पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद