फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: आरपीएफ ने छह रेलवे ई-टिकट पकड़ा, एक ही आईडी से बना रहा था टिकट

Thu, 21 May 2020 05:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
रेलवे टिकट काउंटर (file) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में आरपीएफ नकहा आनंदनगर व क्राइम ब्रांच की टीम ने फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर स्थित पकड़ी नौनिया में प्रजापति इंटरनेट कैफे जनसेवा केंद्र की दुकान पर छापा डाला। जहां से छह ई-टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ नकहा प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि चौकी आनंदनगर एवं क्राइम ब्रांच के रविंद्र यादव,चौकी प्रभारी सीपी यादव की टीम ने अवैध रेल टिकटो की बिक्री की सूचना पर बुधवार की शाम पकड़ी नौनिया चौराहे पर स्थित प्रजापति इंटरनेट कैफे जनसेवा केंद्र की दुकान पर छापा डाला।

यहां पर पर्सनल आईडी से बनाए छह ई टिकट, जिसकी कीमत 39,465 रुपये व 25,380 रुपये नगदी व छह पीएनआर, लैपटाप, मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद किया।  सभी टिकट शताब्दी एक्प्रेस के थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संचालक रमेश को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने बताया कि इसके पूर्व भी इसी दुकान पर छापा डाला गया था जहां पर आठ अवैध ई-टिकट बरामद हुए थे और संचालक के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें