फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेले के लिए शहर में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबे चौक, जटहा मोड़ और मंसाछापर रोड पर बैरिकेडिंग, जाम से मिली राहत
विज्ञापन


पडरौना। मूर्ति विसर्जन को लेकर बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। मूर्ति विसर्जन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे शहर के भीतर जाम की समस्या नियंत्रित करने में मदद मिली।
यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंबे चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका गया। इन वाहनों को बाईपास की ओर भेजा गया, ताकि मेले के दौरान प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव न बढ़े। इसी तरह जटहा मोड़ पर भी बैरियर लगाकर बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंसाछापर-बकुलहा मोड़ पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। इसका उद्देश्य इस मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकना था। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहे। छोटे वाहनों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। प्रशासन की ओर से किए गए इन इंतजामों के चलते मेले में भीड़ बढ़ने के बावजूद शहर में जाम की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रही। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें